बार बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों हो रहा है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 13:06

क्यों बार-बार होता है यूरिन इन्फेक्शन , जानिए यूरिन इंफेक्शन की वजह
महिलाओं में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या आम बात है. इसमें महिलाओं को बहुत परेशानी होती है. पेट में तेज दर्द, टॉयलेट में जलन और इंफेक्शन से परेशानी होती है. यूटीआई होने पर बैक्टीरिया टॉयलेट के जरिए अंदर पहुंच जाते हैं और कई बार ये किडनी, ब्लैडर और इन्हें जोड़ने वाली नलिकाओं को भी प्रभावित करते हैं. अगर यूटीआई का सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो ये इंफेक्शन ब्लैडर से किडनी में फैल सकता है. इससे किडनी पर भी असर पड़ता है. आइये जानते हैं महिलाओं को क्यों बार-बार होता है यूटीआई इंफेक्शन

क्यों बार-बार होता है यूरिन इन्फेक्शन ?
1- ई-कोलाई बैक्टीरिया जब टॉयलेट के रास्ते से ब्लैडर तक पहुंच जाता है. तो ये इंफेक्शन होता है.
2- पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को यूटीआई की समस्या ज्यादा होती है.
3- पानी कम पीने की वजह से और कई बार नहाने से भी ये इंफेक्शन हो जाता है.
4- कुछ मामलों में देर तक टॉयलेट रोकने से या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से भी ऐसा होता है.
5- कुछ लोगों को किडनी में स्टोन होने पर भी इंफेक्शन हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info